{"_id":"69614144aad671b68303d8cc","slug":"father-could-not-get-his-daughter-named-died-in-an-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-144628-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटी का नामकरण नहीं करा सका पिता, हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटी का नामकरण नहीं करा सका पिता, हादसे में गई जान
Fri, 09 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक कमल सिंह का फाइल फोटो
एटा। बेटी के नामकरण कार्यक्रम और दावत के लिए टेंट की बुकिंग कर घर लौट रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इसके कारण मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह पर परिजन रो-रोकर कह रहे थे कि पिता अपनी बेटी का नामकरण नहीं करा सका।
कोतवाली देहात के गांव उज्जैपुर निवासी गुर्वेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम बड़े भाई कमल सिंह (28) कठौली गए थे। वहां टेंट की बुकिंग करने के बाद घर आ रहे थे। रास्ते में गांव उलायतपुर के पास बाइक के ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया। जब तक एंबुलेंस चलती, हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। यह देख चिकित्सक ने फिर से चेक किया और मृत घोषित कर दिया।