फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father and son shot dead in enmity, both referred to Agra

Etah News: रंजिश में पिता-पुत्र को मारी गोली, दोनों आगरा रेफर

Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Father and son shot dead in enmity, both referred to Agra
गोलिकांड में घायल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। जमीन और मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला बनी में पिता-पुत्र की हत्या करने के इरादे से गोलियां मारी गईं। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। गोलीकांड में नगला बरी निवासी अनिरुद्ध पांडे उर्फ पिंटू (45) और इसके पुत्र उज्ज्वल पांडेय को घर पर ही गोली मारी गई। पिता के पेट में गोली लगी है, जबकि पुत्र की टांग को चीरते हुई निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अनिरुद्ध के पिता पूर्व प्रधान राम अभिलाष पांडेय ने बताया कि आरोपियों के दो मुकदमों में बेटा गवाह है। इसमें फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, इसको लेकर हाल ही में धमकियां भी दी गईं थीं। गोली किसने मारी है, यह बात बेटा ही बताएगा। गोली निकालने के लिए आगरा में ऑपरेशन किया जा रहा है। होश में आने के बाद तहरीर दी जाएगी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि घायलों की कई लोगों से मुकदमेबाजी चल रही है। इसमें गांव और बाहर के लोग भी शामिल हैं। जब तक तहरीर नहीं मिल जाती है और घायल नाम नहीं बताते हैं तब तक किसी के भी बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed