{"_id":"6955678f55435e697b055917","slug":"father-and-son-held-hostage-beaten-and-6-cattle-stolen-etah-news-c-163-1-eta1001-144232-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा, लूट ले गए 6 पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा, लूट ले गए 6 पशु
Wed, 31 Dec 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव में लूट और पिटाई की घटना का शिकार हुए पिता-पुत्र। संवाद
जलेसर। ऊंचागांव में हथियारों से लैस बदमाशों ने मंगलवार रात पशुवाड़े में सो रहे पिता-पुत्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद वहां बंधी तीन भैंस व तीन पड़िया लेकर भाग गए। घटना के बाद से क्षेत्र के पशुपालक भयभीत हैं। जलेसर थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव से बाहर खेतों पर पशुओं की सुरक्षा के लिए ठार (पशु बाड़ा) बना हुआ है। रात में पिता एदल सिंह के साथ पशुओं की निगरानी के लिए वहां सोते हैं। 30 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे छह से अधिक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और पशु चोरी करने का प्रयास करने लगे। खटपट सुनकर हम लोग जाग गए और विरोध करने लगे। यह देखकर उन लोगों ने हमारे हाथ-पैर बांधकर पीटा। इसके बाद तीन भैंस और तीन पड़िया पास खड़े वाहन में लादकर चले गए।
उनके जाने के बाद हम लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुक्त कराया। इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी देते हुए डायल-112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरवी-112 के अलावा जलेसर थाना प्रभारी अमित कुमार भी घटनास्थल पर आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटना से लोग दहशत में हैं।
इसलिए जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ा जाना चाहिए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।