{"_id":"6307b31a722cb8131643c250","slug":"farmers-stopped-the-supply-by-locking-the-power-house-etah-news-agr5444786125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानाें ने बिजली घर पर तालाबंदी कर आपूर्ति की ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानाें ने बिजली घर पर तालाबंदी कर आपूर्ति की ठप
विज्ञापन
अवागढ़ में बिजलीघर पर तालाबंदी करते किसान नेता।संवाद
- फोटो : ETAH
अवागढ़। अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर तालाबंदी की और विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। इस दौरान अवर अभियंता और तीन लाइनमैन को हटाने की मांग रखी गई।
किसानों की मुख्य समस्या जर्जर तार, कर्मचारियों की भ्रष्ट कार्यशैली, आपूर्ति न मिलने की थी। जर्जर तार बदलवाने, भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने और 10 घंटे आपूर्ति की मांग को लेकर सुबह 10 बजे से बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया गया। दोपहर 1 बजे बिजलीघर तथा कैश काउंटर कक्ष में तालाबंदी कर दी। बिजलीघर के चार फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। अखिल संघर्षी ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र पर उड़ेसर फीडर की लाइन काफी पुरानी व जर्जर अवस्था में है जिसके कारण सप्ताह में दो से तीन दिन ही विद्युत आपूर्ति अल्प समय के लिए मिल पाती है।
वहीं दूसरी ओर बिजली घर के कर्मचारी बिना रिश्वत लिए कोई कार्य नहीं करते हैं। अवर अभियंता के साथ ही 3 लाइनमैनों को हटाया जाए। समाधान के लिए एसडीएम जलेसर रामनयन सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन कोई हल नहीं निकाल पाए। इसके बाद एसडीओ ज्ञानेश कुमार ने किसान नेताओं की समस्याओं को सुना तथा एक सप्ताह में समाधान किए जाने का आश्वासन देकर दोपहर बाद 3:30 बजे धरना समाप्त कराया। दिनेश यादव, तेजसिंह वर्मा, रामकिशन यादव, पिंकी यादव, कालीचरण प्रधान, प्रदीप कुमार, भीषमपाल, रघुवीर सिंह, गीतम सिंह, महाराज सिंह, वीरेश कुमार थे।