{"_id":"68f2ab2f6b65b6ffa2083dbd","slug":"farmers-sent-a-17-point-memorandum-to-the-chief-minister-etah-news-c-163-1-eta1002-140712-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा 17 सूत्री मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा 17 सूत्री मांगपत्र
Sat, 18 Oct 2025 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर डिप्टी कलेक्टर पीयूष रावत को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। 17 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर पीयूष रावत को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि लागत बढ़ने, उत्पादन मूल्य घटने, समय पर भुगतान न होने, प्राकृतिक आपदाओं व आवारा पशुओं के प्रकोप ने किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है। गन्ना मूल्य को 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने के साथ बकाया भुगतान पर ब्याज सहित त्वरित भुगतान, छोटे एवं सीमांत किसानों के सभी कृषि ऋण माफी, स्मार्ट मीटर प्रणाली समाप्त कर रियायती बिजली उपलब्ध कराना व आवारा पशुओं से फसल बचाव हेतु ठोस नीति लागू करना प्रमुख मांगें हैं। इस दौरान कृष्ण पाल सिंह, रामखिलाड़ी, संदीप यादव आदि किसान उपस्थित रहे।