फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers movement started due to lack of water drainage

Etah News: पानी की निकासी न होने से किसानों का आंदोलन शुरू

Tue, 24 Sep 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement started due to lack of water drainage
निधौलीकलां/एटा। सौरखा-जलेसर मार्ग पर बारिश के भरे पानी की निकासी न होने की समस्या को लेकर किसानों का आंदोलन मंगलवार को भड़क गया है। अरिंद नदी के पास बसे दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान पिछले कई दिनों से इस समस्या से जूझते आ रहे हैं और मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के बाद खेत और सड़कों पर जमा पानी ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांवों में चारो ओर पानी फैला हुआ है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से स्थानीय प्रशासन और अधिकारी समस्या को हल करने के आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन

वहीं एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी स्थिति को सामान्य करने की कोशिशों में लगे हुए हैं, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली से किसान असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन ने केवल आश्वासन दे रहा है अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसी असंतोष के चलते किसान फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सड़कों पर जी रहे लोग, मवेशी भी प्रभावित
अरिंद नदी के आसपास के गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि घरों में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से जीवन मुश्किल हो गया है। मवेशियों को भी खुले में पालना पड़ रहा है। उनके खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है।

-----
मौसम की चिंता, बारिश की संभावना
इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। पिछले दो दिनों से सूरज निकलने के बाद गर्मी बढ़ी है, जिससे बारिश होने की संभावना भी बढ़ रही है। किसान भयभीत हैं कि यदि दोबारा बारिश होती है तो स्थिति और बिगड़ सकती है। अधिकारियों की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद किसानों का विश्वास डगमगा चुका है। आने वाले दिनों में स्थिति कैसी बनेगी, यह देखना बाकी है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि इस समय किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और उनके सब्र का बांध अब टूटने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed