फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers gathered at the protest site, the march was postponed

धरना स्थल पर जुटे किसान, पैदल मार्च टला

Mon, 10 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered at the protest site, the march was postponed
कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अधिकारियों को ज्ञापन देते अभाकियू अध्यक्ष। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को किसान कचहरी स्थित धरना स्थल पर जुटे। हालांकि कोरोना संक्रमण और खराब मौसम के मद्देनजर पैदल मार्च टाल दिया गया। फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी कालू सिंह ने उनकी मांगें प्रशासन और शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्ष ने बैठक के दौरान कहा कि वर्तमान विषम परिस्थितियों को देखते हुए लगभग ती महीने के लिए पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। हालात सही होने पर किसान, मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत के साथ पैदल मार्च करते हुए लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली में चले किसान आंदोलन के तहत उन्होंने 365 दिनों के लिए घर का त्याग किया था। इसके बाद सोमवार को घर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, अरविंद शाक्य, जिलाध्यक्ष पिंकी, आशुतोष, दुर्गेश कुमार, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed