{"_id":"72e292966c70e0b2235118bc1fc2c703","slug":"farmers-face-glittered-by-sunshine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने खिलाए किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने खिलाए किसानों के चेहरे
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिन से निकल रही हल्की धूप से आलू किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। घने कोहरे और मौसम में अधिक नमी के चलते आलू में लगातार झुलसा रोग की शिकायत बढ़ रही थीं, जोकि अब धूप निकलने से काफी हद तक दूर हो जाएगी। उद्यान विभाग की मानें तो अब आलू की पिछैती फसल की खोदाई शुरू होने वाली है। ऐसे में दिन में हल्की धूप निकलना भी जरूरी है।
धूप का असर शहर के बाजारों, राजकीय प्रदर्शनी में भी देखने को मिला। जहां गांव देहात से आए लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। पिछले कई दिनों से लगातार जारी सर्दी के कहर ने आलू किसानों को परेशान कर दिया था। जिला उद्यान अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि झुलसा रोग से आलू का तना और पत्तियां काली पड़ जाती हैं। यह रोग फसल में काफी तेजी से फैलता है। इससे फसल की पैदावार भी काफी हद तक प्रभावित होती है। जिले में अब तक किए गए विभागीय आंकलन में झुलसा रोग से आलू न के बराबर प्रभावित हुआ है। यदि मौसम ऐसे ही खराब रहा तो नुकसान अधिक होने की संभावना हो सकती है।
पाले की संभावना हुई कम
जिला उद्यान विभाग की मानें तो अब पाला गिरने की संभावना बहुत कम हो गई है। लगभग 26 जनवरी से तापमान बढ़ने लगेगा। तापमान बढ़ने के साथ-साथ पाला गिरने की संभावना भी कम होती जाती है। बता दें कि पाला फूल वाली फसलों, आलू के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन
निकली धूप से बाजारों में लौटी रौनक
लगातार तीन दिन से दर्शन दे रहे सूर्यदेव ने बाजारों और राजकीय प्रदर्शनी में एक बार फिर रौनक लौटा दी है। गत दिनों से जारी सर्दी के कहर से बाजार-प्रदर्शनी से रौनक चली गई थी। बाजार भी देरी से खुल रहे थे, वहीं गांव देहात से भी लोग नहीं आ रहे थे। इसके चलते बाजार और प्रदर्शनी दोनों के व्यापारी परेशान थे। गांधी मार्केट में लगने वाले मंगल बाजार में इतनी भीड़ थी कि वहां से दुपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो रहा था।