{"_id":"689243eb84519090490fdb33","slug":"farmers-demonstrated-by-taking-out-a-procession-etah-news-c-163-1-eta1003-137282-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जुलूस निकाल किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जुलूस निकाल किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 05 Aug 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। ऑल इंडिया किसान यूनियन ने मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नगर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन करने के बाद किसानों का जुलूस तहसील पहुंचा। यहां प्रदर्शन करते हुए छह सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। 13 अगस्त तक मांगे पूरी न होने पर 14 अगस्त से बेमियादी धरने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि इससे पहले यूनियन के पदाधिकारियों ने दो बार एसडीएम को ज्ञापन दिया। 5 अगस्त को प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की जानकारी दी थी। प्रशासन को और 10 दिन का समय देते हुए मांगें पूरी किए जाने की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में पुस्तक विक्रेताओं की मनमानी पर अंकुश, दरगाह के चढ़ावे की लूट रोकने को किसानों की निगरानी समिति बनाने, लेखपालों पर किसानों की जमीन के खराब अंश, खतौनी में गलत नामों को सही कराने, भू-माफिया पर कार्रवाई, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूलने पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। जुलूस और प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, सोवरन सिंह कुशवाह, भगवान सिंह, वीरपाल सिंह, देवेंद्र पाल सिंह आदि किसान शामिल रहे।