{"_id":"69b2fde0795a1e0df301c2f1","slug":"farmers-bought-potato-chips-after-not-getting-the-right-price-in-the-market-etah-news-c-163-1-eta1003-147593-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंडी में उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने चौराहे पर रख बांटे मुफ्त में आलू के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंडी में उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने चौराहे पर रख बांटे मुफ्त में आलू के पैकेट
Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज कस्बा में ट्रॉली से आलू का पैकेट निकालते लोग। संवाद
अलीगंज। सब्जी के राजा की इस कदर बेकदरी होगी किसान ने कभी सोचा भी नहीं था। 50 किलो के पैकेट को 100 रुपये में भी किसी के न खरीदने पर मंडी बेचने आए किसानों ने कस्बे के गांधी चौराहे पर मुफ्त में बांट दिए। आलू के मंडी में किसी भाव न बिकने पर किसान कस्बे के गांधी चौराहे पर पहुंचे, लेकिन यहां भी किसी ने आलू नहीं खरीदा।
क्षेत्र के गांव कूड़ नावर निवासी किसान सुरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को खेत में पैदा हुए आलू के पैकेट ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर अलीगंज मंडी में बेचने के लिए लाए थे। मंडी में आलू की अधिक आवक हाेने पर व्यापारियों ने आलू खरीदने से मना कर दिया। मंडी में निराश हुए किसान सुरेंद्र कुमार ने आलू के पैकेट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर कस्बे के गांधी मूर्ति चौराहे पर आ गए।
किसान को उम्मीद थी कि कस्बे के लोग उसका आलू खरीद लेंगे, आवाज लगाने पर 100 रुपये में भी 50 किलो का पैकेट न खरीदने पर वह शाम को मुफ्त में पैकेट बांटकर चला गया। सुरेंद्र ने कहा वापस घर ले जाकर क्या करता? इससे बेहतर है मुफ्त में आलू बांट दिए। मुफ्त में आवाज लगाने पर आलू लेने वालों की भीड़ लगने पर किसान सुरेंद्र ने राहत की सांस ली।