{"_id":"6a8b33513695fcc1be0fae02","slug":"farmer-was-drowning-in-debt-fabricated-a-fake-story-about-a-burglary-at-home-etah-news-c-163-1-eta1014-155479-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कर्ज में डूबा था किसान, गढ़ दी घर में चोरी की फर्जी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कर्ज में डूबा था किसान, गढ़ दी घर में चोरी की फर्जी कहानी
Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर क्षेत्र के खैरपुरा गांव में चोरी होने के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
एटा। थाना राजा का रामपुर इलाके के खैरपुरा गांव में बंद मकान का ताला टूटने, 70 हजार रुपये और जेवर चोरी होने की सूचना मिली तो पुलिस जांच में जुट गई। बारीकी से जांच में खुलासा हुआ कि किसान ने आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण चोरी की फर्जी कहानी गढ़ी थी। चोरी दर्शाए गए जेवरात पहले से ही सुनार के यहां गिरवी रखे हुए थे।
गांव खैरपुरा निवासी सुरेंद्र ने 23 अगस्त को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त की रात को अज्ञात चोर उनके बंद मकान के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये नकदी और अलमारी में रखे सोने के झुमके, नोज पिन और गले का पेंडल चोरी कर ले गए। उसने जेवर खरीदने की रसीद भी पुलिस को दी।
मौके का निरीक्षण और पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। बारीकी से की गई जांच में पता चला कि सुरेंद्र ने बेटे इंद्रपाल के विवाह के लिए 19 अप्रैल, 2023 को 76,100 रुपये के जेवर बनवाए थे। इनमें 40 हजार रुपये नकद दिए गए थे, जबकि सुनार के 36,100 रुपये उधार रह गए थे।
विज्ञापन
उधारी न चुका पाने पर 29 नवंबर, 2023 को उन्हीं गहनों को 45 हजार रुपये में सुनार के पास गिरवी रख दिया था।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि 7 अगस्त, 2026 को सुरेंद्र ने सुनार को 17 हजार रुपये ब्याज के दिए और दो जेवर व चांदी के कमरबंद की छड़ियां वापस लेकर कानों के झुमके और पेंडल पांच हजार रुपये में फिर से गिरवी रख दिए। सुनार के रजिस्टर की जांच में भी इसका रिकॉर्ड मिला।
पुलिस ने गिरवी रखे जेवर की फोटो दिखाकर उनकी पुष्टि भी कराई। सुरेंद्र की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं मिली। उसके पास करीब ढाई बीघा जमीन है, जिसमें आधा बीघा में तंबाकू और दो बीघा में मक्का की फसल थी। पुलिस को पारिवारिक विवाद की जानकारी भी मिली। मकान में चोरी होने की घटना फर्जी निकली। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।