{"_id":"66e1d3ea3e214f3fce07f775","slug":"farmer-sleeping-in-hut-bitten-by-snake-dies-etah-news-c-163-1-eta1001-122659-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झोपड़ी में सो रहे किसान को सर्प ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झोपड़ी में सो रहे किसान को सर्प ने डसा, मौत
Wed, 11 Sep 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां के गांव अहरमई में बुधवार को झोपड़ी के अंदर सो रहे किसान को सर्प ने डस लिया। परिजन को जानकारी हुई तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
गांव अहरमई निवासी मुकेश (33) घर के बाहर रखी हुई झोपड़ी में मंगलवार रात सो रहा था। बुधवार सुबह काफी देर बाद भी जब वह नहीं जागा तो परिजन को चिंता हुई। झोपड़ी में जाकर देखा तो अचेत पड़ा हुआ था। मुकेश के पैर पर सांप के डसने का निशान बना हुआ था। परिजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर मेडिकल कॉलेज भेजा और पोस्टमार्टम कराया है।