फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer returning from farm dies after being hit by bike

Etah News: खेत से लौट रहे किसान की बाइक की चपेट में आने से मौत

Fri, 13 Jan 2023 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning from farm dies after being hit by bike
मृतक मंगल सिंह फ़ाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जैथरा। खेत से लौटकर घर आ रहा किसान बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को पीएचसी लेकर पहुंचे, यहां मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तरिगवां निवासी मंगल सिंह (60) की हादसे में मौत हुई है। पुत्र अमन कुमार ने बताया कि पिता सुबह साइकिल से खेत देखने गए थे। वहां से लौटते समय बाइक ने टक्कर मार दी। खेतों में आस पास कार्य कर रहे ग्रामीण पहुंचे और फोन करके जानकारी दी।
विज्ञापन

तब हम लोग पहुंचे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed