फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer injured in collision with bull dies 2 days ago

Etah News: 2 दिन पूर्व सांड़ की टक्कर से घायल किसान की मौत

Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in collision with bull dies 2 days ago
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत शिकोहाबाद रोड पर निधौली खुर्द निवासी किसान को दो दिन पूर्व एक सांड़ ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल किसान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्योधन (48) वर्ष निवासी निधौली खुर्द सोमवार सुबह अपने खेत पर गए थे। तभी वहां आए एक सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए दुर्योधन को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन घर पर ही इलाज कराते रहे। जहां बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन में कोहराम मच गया। दुर्योधन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed