फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer dies after coming under tractor wheels

Etah News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर किसान की मौत

Thu, 13 Jun 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Jun 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming under tractor wheels
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला मांची में एक किसान ढलान पर खड़े ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और किसान नीचे गिर पड़ा। पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करन सिंह निवासी नगला मांची ने बताया कि भाई भोजराज सिंह (50) खेत पर काम कर रहे थे। खेत के पास ही ढलान पर उनका ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ रहे थे। तभी ढलान पर खड़ा होने के चलते ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। ऐसे में भोजराज सिंह नीचे गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को घर ले गए। वहां जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है और कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर आती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed