फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer dies after being hit by rotavator

Etah News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत

Thu, 14 Nov 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Nov 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by rotavator
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लालपुर गहेतू में खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। दर्दनाक यह भी है कि 9 दिन पहले ही चालक के पिता की मौत बीमारी से हुई थी। 10 दिन में परिवार में 2 मौत होने से परिजन बुरी तरह टूट गए हैं।
विज्ञापन

गांव लालपुर गहेतू निवासी रईश पाल यादव (46) बृहस्पतिवार को गांव में अपने खेत की जुताई रोटावेटर से करा रहे थे। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठे थे और ट्रैक्टर को विपिन कुमार निवासी लालपुर चला रहा था। अचानक झटका लगने से रईश मडगार्ड से गिर गए और रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घर में पता चला तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed