{"_id":"6824da6ceafa967eb70ce15d","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-car-family-members-block-the-road-and-create-ruckus-etah-news-c-163-1-eta1001-133544-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजन ने जाम लगा काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजन ने जाम लगा काटा हंगामा
Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान वीरपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : मृतक किसान वीरपाल सिंह का फाइल फोटो
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में गांव निधौली खुर्द के पास बुधवार सुबह गाय को लेकर जा रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। इसके कारण गाय और किसान दोनों की जान चली गई। यह देखकर परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। लगभग 2 घंटे हंगामा किया, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
गांव निधौली खुर्द निवासी वीरपाल उर्फ बादाम सिंह घर से गाय को पानी पिलाने के लिए बंबा पर ले गए। पानी पिलाने के बाद सड़क किनारे गाय के साथ घर लौट रहे थे। उसी समय शहर की ओर से आ रही कार पहले बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद गाय और किसान को भी चपेट में ले लिया। इसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 भाइयों में चौथे नंबर के वीरपाल की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। जिसे पता चला वह सड़क की ओर दौड़ पड़ा।
देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सकीट कीर्तिका सिंह और थाना प्रभारी रिजोर जेपी अशोक भी पुलिसबल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
समझाने के बाद भी परिजन और ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों व परिजन को काफी समझाया। तब कहीं जाकर लगभग 2 घंटे बाद लोग माने और जाम खोला। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।