फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fanfare procession was taken out

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Fri, 06 Nov 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 06 Nov 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
 Fanfare procession was taken out
कसबा बिलराम में भव्यता के साथ प्रभु श्रीराम की राजगद्दी निकाली गई। जिसमें काली के अखाड़े और झाकि यां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों के द्वारा प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाया जा रहे थे।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता के स्वरुपों का विधि विधान से तिलक किया गया। राम दरबार की भक्तों के द्वारा आरती उतारी गई। इसके बाद राजगद्दी का शुभारंभ हुआ। राजगद्दी में काली के अखाड़े करतब दिखा रहे थें।
विज्ञापन

वहीं बैंडबाजों से धार्मिक धुनें बज रही थीं। धार्मिक गीतों पर भक्तजन थिरक रहे थें। राजगद्दी को देखने के लिए कसबा के अतिरिक्त आस-पास के ग्रामीण भी पहुंचे। लोग प्रभु श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। जिससे माहोल धर्ममय में बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजगद्दी में शामिल देव झांकियां भी लोगों का मन मोह रहीं थी। राजगद्दी का जगह जगह स्वागत किया गया। भक्तों ने मुख रथ की कई स्थानों पर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण भी किया। राजगद्दी का सभी प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया गया। इस मौके पर राजकुमार, दिनेश, मनोज, सुदेश, महावीर, रामबरन, सलाउद्दीन, हरेंद्र, मुकेश, चेयरमेन तोताराम के अतिरिक्त अन्य रामलीला कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed