{"_id":"69fa2f752cb3236cc00ea64c","slug":"family-details-will-be-recorded-from-home-through-the-self-enumeration-portal-etah-news-c-163-1-eta1002-150154-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्व-गणना पोर्टल से घर बैठे दर्ज होगा परिवार का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्व-गणना पोर्टल से घर बैठे दर्ज होगा परिवार का विवरण
Tue, 05 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक करते डीएम अरविंद सिंह व अन्य अधिकारी।
एटा। आगामी जनगणना 2027 को पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनगणना कार्य में अपनाई जा रही नई स्व-गणना व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।
अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि 7 मई से 22 मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे विवरण दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर परिवार के मुखिया के नाम एवं मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद भाषा चयन, ओटीपी सत्यापन व लोकेशन मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कहा कि प्रारंभिक विवरण और भाषा चयन बाद में संशोधित नहीं किए जा सकेंगे इसलिए जानकारी दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतें।
एडीएम ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध मैप के जरिए अपने घर की सटीक लोकेशन दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रश्नावली भरकर पूर्वावलोकन में त्रुटियां जांचने के उपरांत अंतिम सबमिशन किया जाएगा। सफल सबमिशन के बाद प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी जिसे क्षेत्र में आने वाले जनगणना कर्मियों को अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। कर्मचारी इसी आईडी के आधार पर दर्ज विवरण का सत्यापन करेंगे। यदि दी गई जानकारी सही पाई गई तो प्रक्रिया वहीं पूरी हो जाएगी अन्यथा आवश्यकतानुसार दोबारा डेटा संकलित किया जाएगा।