फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fake paper circulated in WhatsApp group, trainees' hands cleaned after writing answers

Etah News: व्हाट्सएप ग्रुप में चला फेक पेपर, उत्तर लिखकर पहुंचे प्रशिक्षुओं के हाथ कराए साफ

Thu, 30 Oct 2025 09:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Fake paper circulated in WhatsApp group, trainees' hands cleaned after writing answers
राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट
एटा। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर संपन्न हुई। दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा का एक फर्जी पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इसके बाद प्रशिक्षु उस पेपर के अनुसार जवाब हाथ पर लिखकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। जहां शिक्षकों ने उनके हाथ साफ कराकर प्रवेश दिलाया। प्रशिक्षुओं द्वारा नकल करने की कोशिश शिक्षकों की सख्ती के आगे फेल हो गई।
विज्ञापन

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। पहली पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय का पेपर हुआ। प्रथम पाली में कुल 4954 पंजीकृत थे। 4773 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 181 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं ने पहला पेपर आसान बताया। दूसरा पेपर दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित हुआ।
विज्ञापन

दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा विषय का पेपर शुरु होने से पहले प्रशिक्षुओं के व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी पेपर वायरल हो गया। प्रशिक्षु सवालों के जवाब अपने हाथ और प्रवेश पत्र पर लिखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए पहुंचे। जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं की तलाशी ली। इस दौरान उनके हाथ में सवालों के जवाब लिखे हुए थे। इस पर शिक्षकों ने हाथ साफ करने के लिए वापस कर दिया। करीब 10 से अधिक प्रशिक्षुओं के हाथ और प्रवेश पत्र पर सवालों के जवाब लिखे हुए थे। दूसरी पाली में 4954 प्रशिक्षु पंजीकृत थे जिसमें 4775 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 179 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दल की रही पैनी नजर
परीक्षा प्रभारी नवनीत शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने डीएलएड परीक्षा को सकुशल नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सचल दल गठित किए थे। बृहस्पतिवार को तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में सचल दल सक्रिय रहा। राजकीय इंटर कॉलेज में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर चेकिंग की। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होते मिली।
प्रथम पाली में पेपर आसान रहा। समय रहते हुए पूरा पेपर हल कर लिया गया। किसी प्रश्न में कोई दिक्कत नहीं हुई। -अनुपमा वर्मा
दूसरी पाली में पेपर न ज्यादा आसान और न ही कठिन था, मध्यम स्तर का था। कुछ प्रश्न हल करने में थोड़ा समय लगा। -अरुण कुमार शर्मा
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की दूसरी पाली में पेपर आउट नहीं हुआ। व्हाट्सएप पर किसी ने फर्जी पेपर बनाकर प्रशिक्षुओं को भ्रमित करने के लिए ऐसी हरकत की है। कड़ी निगरानी में पेपर परीक्षा केंद्र तक पहुंचे हैं और प्रशिक्षुओं के सामने पेपर की सील खोली गई है। -दिनेश कुमार, प्रभारी डायट प्राचार्य

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा का निरीक्षण करता सचल दल। स्रोत डायट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed