फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fake marriage bureau busted, four including three girls arrested

फर्जी मैरिज ब्यूरो से की गई लाखों की ठगी, तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार-फोटो

Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fake marriage bureau busted, four including three girls arrested
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश किया है। इसमें शामिल तीन युवतियों सहित चार को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ और आगरा के लोगों का है। गिरोह के सदस्यों ने शादी का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की है।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि योगेश कुमार विश्वकर्मा निवासी कृष्णा विहार कालोनी थाना कोतवाली नगर ने छह जून को एक लाख 13 हजार 500 रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि परफेक्ट साथी डॉटकॉम नाम के मैरिज ब्यूरो ने शादी करवाने का झांसा देकर ठगी की। जांच-पड़ताल में सामने आया कि योगेश ने 2016 में गूगल पर इस मैरिज ब्यूरो की साइट पर रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन

एक लड़की काजल का फोन आया, इसने खुद को मैरिज ब्यूरो छत्तीसगढ़ से बताया तथा ब्यूरो संचालक का नाम अविनाश बताया। योगेश को रिश्ते के लिए कुछ लड़कियों के बारे में जानकारी दी। बाराबंकी की रहने वाली एक युवती से रिश्ता तय कराने की बात हुई। कई बार में लाखों रुपए ठगे गए और बाद में नंबर बंद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इसी गिरोह ने नरेन्द्र कुमार निवासी गाजियाबाद से 30 हजार रुपये और जयप्रकाश निवासी पटियाला, पंजाब से 26 हजार रुपये की भी ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि कोतवाली नगर पुलिस ने मैरिज ब्यूरो संचालक राजकुमार खांडे व इसकी पत्नी मुस्कान निवासी घोर बंदा थाना लोहनी जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़, रक्षा कुमारी निवासी जगदीशपुरा आगरा और रूबी निवासी नयाबांस मोहल्ला जोगिया थाना लोहामंडी आगरा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 कीपैड वाले फोन, पांच स्मार्ट फोन, 15 हजार रुपए, दो कंप्यूटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed