फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fake letter pad of Devendra Singh Yadav not joining BJP goes viral

Etah News: देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में नहीं शामिल का फर्जी लैटर पैड वायरल

Mon, 06 May 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 May 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Fake letter pad of Devendra Singh Yadav not joining BJP goes viral
एटा। चुनाव के दौरान सभी तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। इसी तरह का एक मामला सोमवार को सामने आया। भाजपा में शामिल हुए सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को लेकर बृज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का फर्जी लैटर पैड वायरल कर दिया गया। यह इतनी तेजी से वायरल होकर चर्चाओं में आ गया कि बृज क्षेत्र अध्यक्ष को इस पर सफाई देनी पड़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का एक लैटर पैड विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ वायरल हुआ। इसमें दुर्विजय सिंह की ओर से लिखा गया था कि कुंवर देवेंद्र सिंह यादव पूर्व सांसद को भाजपा में सम्मिलित नहीं किया गया है। उनका भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। यह पैड पढ़कर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जबकि देवेंद्र सिंह 17 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे और लगातार भाजपा प्रत्याशी के साथ चुनावी कार्यक्रमाें में जुटे रहे। अचानक इस तरह का लैटर पैड लोगों को चौंकाता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद दुर्विजय सिंह ने अपने पैड सहित वीडियो जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया। बताया कि कुछ लोगों ने झूठी और भ्रामक सूचना फैलाई है। इसको प्रचारित करने वालों पर मैं विधिक एवं कानूनी कार्रवाई करूंगा। देवेंद्र सिंह यादव भाजपा के सदस्य और परिवार का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed