फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fake leakage testing letters of CNG are getting ready

Etah News: सीएनजी के फर्जी लीकेज टेस्टिंग लेटर हो रहे तैयार

Mon, 03 Nov 2025 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fake leakage testing letters of CNG are getting ready
एटा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को फर्जी सीएनजी लीकेज टेस्टिंग लेटर तैयार होने की जानकारी मिली। इसके बाद जांच की गई तो एक वाहन चालक के पास फर्जी लीकेज टेस्टिंग लेटर भी मिला है। मामले में चालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएनजी के लीकेज टेस्टिंग लेटर से पता चलता है कि वहां में लगा हुआ सिलिंडर ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं। किस प्रकार की फर्जी लेटर बनने की सूचना पर जांच की गई तो एक मामला सामने आया है। आरआई चरण सिंह ने बताया कि एक वाहन चालक के पास फर्जी लिखित टेस्टिंग लेटर मिला है। इसके बाद सभी वाहनों के लेटर चेक किया जा रहे हैं और पकड़े गए वाहन चालक को नोटिस देते हुए जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जवाब सही न मिलने पर वाहन की फिटनेस निरस्त कर दी जाएगी। बताया कि जिन वाहनों में सीएनजी सिलिंडर लगा होता है, संबंधित कंपनी उनको एक पत्र जारी करती है। इसी पत्र के आधार पर वाहन की फिटनेस चेक की जाती है। इस लेटर को बनवाने में लगभग 1000 रुपये का खर्च आता है। अधिकांश वाहन चालकों को इस पत्र के बारे में जानकारी नहीं है, यही वजह है कि लोग गलत फायदा उठा रहे हैं और फर्जी लेटर बनाकर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के पास जो पत्र मिला है वह किसी कंप्यूटर सेंटर से बनाया गया है और जांच में सामने आया कि 1500 रुपये में तैयार किया गया है। जब इस मामले की जानकारी मिली तो जांच-पड़ताल की गई। वाहन फिटनेस के दौरान जब यह लेटर दिखाया गया तो फर्जी होने की जानकारी हुई।


मामला सामने आने के बाद सीएनजी से संबंधित सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पत्र कहां से आया और किसने बनाया इसकी भी जांच की जा रही है। -सत्येंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed