फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Failing to install the sculptures in the fury of the villagers Kisorpur

किशोरपुर में मूर्तियां स्थापित न होने से ग्रामीणों में रोष

Thu, 17 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 17 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Failing to install the sculptures in the fury of the villagers Kisorpur
तोड़ी मूर्तियों को गंगा में विसर्जित किया - फोटो : अमर उजाला
किशोरपुर में बुधवार को शिव परिवार की मूर्तियों को तोड़े जाने की घटना से ग्रामीणों में रोष है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने तोड़ी गई मूर्तियों को गंगा में विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन

गांव के मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस भी गांव में पहुंची, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस ने नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा नहीं कराई। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण महेंद्र सिंह कश्यप, चद्र पं्रकाश, वेद प्रकाश, ग्यादीन आदि ने बताया कि अभी तक पुलिस ने नई मूर्तियां स्थापित नहीं की हैं।
विज्ञापन



पिछले दिनों मंदिर में हुई थी घटनाएं
पिछले दिनों हुल्का मंदिर में मूर्तियों के आगे चप्पल रखने और गोबर डालने की घटना हुई थी। इसके अगले दिन इसी मंदिर में अंडे के छिलके मिले थे। जबकि इससे पूर्व किशोरपुर के ददुआपुर में मूर्ति तोड़ने की घटना हुई। जबकि पूर्व में लैला मजनू पार्क, माल गोदाम चौराहा, सोरों के कई इलाकों में मूर्ति तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed