{"_id":"6749ee302db3d8f9d504f668","slug":"expressed-fear-of-murder-of-kidnapped-son-etah-news-c-163-1-eta1001-126348-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अपहृत बेटे की हत्या का जताया डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अपहृत बेटे की हत्या का जताया डर
Fri, 29 Nov 2024 10:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव में नंदराम निवासी नगला तारा ने तेजपाल निवासी मुबारकपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसके पुत्र पवन का अपहरण कर लिया गया है। डर है कि कहीं यह लोग उसकी हत्या न कर दें।
नंदराम ने बताया कि 22 वर्षीय पुत्र पवन 25 अप्रैल 2024 को शाम के समय घर से बाजार जाने की कहकर सराय अगहत कस्बा गया था। देर रात तक वह वापस नहीं पहुंचा तो मैं स्वयं कस्बा में पहुंचकर उसकी तलाश करने लगा। कुछ लोगों ने बताया कि एक सफेद कार में कुछ लोग आपके बेटे को बिठाकर ले गए हैं। मुझे जानकारी मिली कि मेरे बेटे पवन का अपहरण तेजपाल और उसकी पत्नी कलकोरी और किताबश्री निवासी सुजरई जिला मैनपुरी ने किया है।
गुमशुदा की रिपोर्ट लिखने के बाद नयागांव पुलिस ने तेजपाल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और कुछ समय बाद छोड़ दिया। मुझे आशंका है कि कहीं यह लोग मेरे बेटे की हत्या न कर दें। न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।