{"_id":"8a0cfc449f02fee494df6fb484a1ee9f","slug":"explosion-one-died-6-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला सर्द में धमाके से एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला सर्द में धमाके से एक की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगला सर्द में सोमवार रात एक घर में जोरदार विस्फोट होने से दो मंजिला भवन जमींदोज हो गई और मलबे में दबने से परिवार के एक सदस्य सोनू (28) की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने अलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया है। जोरदार धमाके के कारण आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान में सिलेंडर फटा या देशी बम इसकी जानकारी किसी को नहीं है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा था।
थाना अलीगंज के गांव नगला सर्द निवासी रामसेवक के घर में सोमवार रात अचानक जोरदार हुआ। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते दो मंजिला भवन जमींदोज होने से मलबे में तब्दील हो गया। धमाके आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे में दबे सात लोगों को निकालकर अलीगंज के पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रोहित, आशीष, अनरू, पंकज, ब्रजप्रताप, रेवती प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने परिवार की महिलाओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है।
ग्रामीणों की माने तो धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के आधादर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुचा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस-प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। खास बात यह है कि रामसेवक के घर में रसोई गैस सिलेंडर फटा या देशी बस किसी को पता नहीं है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के लोग सदमे में हैं और ग्रामीणों में हड़कंप है। एसडीएम अलीगंज चंद्रन कुमार पटेल का कहना है कि नगला सर्द के मकान में जोरदार धमका होने से पूरा भवन जमींदोज हो गया और मलवे में दबने से छह लोग गंभीर रुप से घायल है और एक युवक की मौत हुई है।