फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Experimental examinations will be done under the supervision of CCTV cameras

Etah News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Thu, 12 Jan 2023 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Experimental examinations will be done under the supervision of CCTV cameras
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं का बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। दूसरे चरण में 29 जनवरी से पांच फरवरी के बीच एटा में प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2023 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। परीक्षा को पारदर्शी रखने के उद्देश्य से इसे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा व प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही होनी हैं। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी। मांगे जाने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के अंक एवं नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा का ग्रेड और इंटरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर 25 जनवरी तक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed