फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Excitement of the anniversary of Ramlala's Pran Pratishtha

Etah News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का उत्साह

Sun, 12 Jan 2025 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Excitement of the anniversary of Ramlala's Pran Pratishtha
एटा। जिले में हिंदू पंचांग के अनुसार रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित आमजन ने भी मंदिरों, घरों में कार्यक्रम किए। कई जगह दीपोत्सव मनाया गया और आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पुजारियों के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन कराया। हनुमान चालीसा के पाठ साथ भजन-कीर्तन किया गया और दीप जलाकर खुशी मनाई गई। बालाजी मंदिर स्थित श्रीराम दरबार, जीटी रोड स्थित रामदरबार मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन

अरुणा नगर स्थित पार्क में स्थानीय लोगों ने हवन और सुंदर कांड का आयोजन कराया। मानपुर स्थित काशीराम कॉलोनी में संघ कार्यकर्ताओं ने और स्थानीय लोगों ने दीपोत्सव का आयोजन किया। विहिप के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता, वीरपाल शर्मा, पं. सोनू लवानिया, सीमा वार्ष्णेय, शनि चौहान, मुकेश राठौर आदि लोग कार्यक्रम आयोजन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित मंदिर में भी भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक रतन शाक्य, अर्चित अग्रवाल, भूदेव गुप्ता, विनोद गुप्ता, मुकेश, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed