फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ex sainik ke rupee gayab

पूर्व सैनिक के थैले से 1.78 लाख गायब

Sun, 23 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ex sainik ke rupee gayab
एटा। पूर्व सैनिक के 1.78 लाख रुपये किसी ने गायब कर दिए। रुपये बाइक में टंगे थैले में रखे थे। पीड़ित ने रविवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक रामनिवास यादव निवासी नगला गलू थाना कोतवाली देहात ने बताया है कि 19 फरवरी को केनरा बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख 28 हजार रुपये निकाले थे, जबकि 50 हजार रुपये पहले से थे। रुपये उन्होंने बाइक में टंगे थैले में रख लिए थे। इसके बाद बाइक से श्याम नगर कॉलोनी में लगे आर्मी शिविर चले गए। यहां उन्होंने थैला खोला तो उसमें रुपये नहीं मिले। उन्होंने बताया कि वह लौटकर केनरा बैंक पहुंचे, यहां पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई तो दो संदिग्ध लोग पीछे-पीछे आते दिखाई दे रहे थे। इन संदिग्धों पर ही रुपये निकालने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed