फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ex mla rameswer yadav send jail

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह भेजे गए जेल

Fri, 10 Jun 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
ex mla rameswer yadav send jail
न्यायालय से बाहर निकल कर गाड़ी में चढ़ते रामेश्वर यादव ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को शुक्रवार सुबह पुलिस ने डकैती प्रभावित क्षेत्र न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष पर कोतवाली नगर में 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें पूर्व विधायक को गैंग लीडर और पूर्व जिपंअ को गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया था। इसके बाद से दोनों भाई फरार चल रहे थे। अदालत ने 31 मई को उनके विरुद्ध धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कुर्की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिए। ये नोटिस एटा, जैथरा और अलीगंज में दोनों सपा नेताओं के आवासों व प्रतिष्ठानों पर चस्पा कर दिए गए। इसके बाद पुलिस संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में थी। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम आगरा के सेक्टर 10 आवास विकास कॉलोनी थाना सिकंदरा से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें एटा ले आई। रात में उन्हें पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली देहात में रखा गया। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे उनको लेकर पुलिस गैंगस्टर एक्ट न्यायालय पहुंची। विशेष लोक अभियोजक रक्षपाल सिंह ने बताया कि न्यायाधीश विनोद कुमार के अवकाश पर होने की वजह से पूर्व विधायक को विशेष न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र में पेश किया गया। यहां न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

गैंगचार्ट को फर्जी बता अधिवक्ताओं ने किया विरोध
पूर्व विधायक की पैरवी के लिए कई अधिवक्ताओं का समूह न्यायालय पहुंचा। उन्होंने पुलिस के गैंगचार्ट को फर्जी बताया। अधिवक्ता राकेश यादव ने कहा कि जो गैंगचार्ट बताया जा रहा है उसमें अधिकांश मुकदमे कई साल पुराने बताकर अब दर्ज किए जा रहे हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से यह सब किया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तारी भी फर्जी दिखाई है। इन सब बातों को लेकर पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकीय सुविधा न दिलाने का आरोप
बृहस्पतिवार रात कोतवाली देहात में पूर्व विधायक से मिलने के बाद उनके अधिवक्ता उपेंद्र पाल ने बताया कि पूर्व विधायक रक्तचाप के मरीज हैं। उनका नियमित इलाज चलता है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इलाज की मांग की, लेकिन पुलिस ने चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद शुक्रवार को न्यायालय में उनकी बीमारी की स्थिति बताते हुए दवाएं जेल भेजने की अनुमति मांगी गई।

न्यायालय से जेल परिसर तक छावनी बना रहा रास्ता
सुबह न्यायालय पहुंचने से पहले ही पुलिसबल को सक्रिय कर न्यायालय परिसर और आसपास तैनात कर दिया गया था। वहीं, न्यायालय से जिला कारागार तक छावनी जैसा माहौल नजर आ रहा था। कड़ी सुरक्षा के बाद पूर्व विधायक को अदालत में पेश करने के बाद जिला कारागार ले जाया गया। इस बीच सपा के पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, विनोद यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed