फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Every MBBS student will adopt a family

हर एमबीबीएस छात्र एक परिवार को लेगा गोद

Mon, 21 Feb 2022 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Every MBBS student will adopt a family
प्राचार्य डॉ रजनी पटेल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाला एमबीबीएस का हर छात्र एक परिवार को गोद लेगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने यह नई पहल की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गोद लिया जाएगा। छात्र उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की देखरेख भी करेंगे।
विज्ञापन

अबंतीवाई लोधी स्वशासी राज्य महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में एमबीबीएस की शिक्षा लेने वाले 86 छात्र-छात्राएं हैं। काउंसिलिंग जारी है, कुल मिलाकर 100 छात्रों का प्रवेश होना है। एमबीबीएस छात्र पढ़ाई के साथ-साथ ये छात्र नैतिकता का भी पाठ पढ़ेंगे। गांव का रुख करके ग्रामीणों की सेहत का ख्याल रखेंगे। एनएमसी के नियमों के तहत एमबीबीएस के हर छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से कमजोर एक-एक परिवार को गोद लेना होगा। इससे ग्रामीणों के साथ संवाद करने का भी मौका मिलेगा। वहीं आम आदमी की दिक्कतों को भी जान सकेंगे और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मूलभूत समस्याओं को भी समझेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि एनएमसी के नियमों में प्रावधान किया गया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गोद लेना होगा। इसी के तहत छात्र एक-एक परिवार को गोद लेंगे और उनके स्वास्थ्य के अलावा मूलभूत समस्याओं का भी निदान कराने में सहयोग करेंगे। इनको ग्रामीण परिवेश समझने का मौका मिलेगा ताकि भविष्य में बेहतर सूझबूझ के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को निपटाने में सक्षम बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed