फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even mehendi did not come off my hands... I missed my husband's company.

Etah News: हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी...छूट गया पति का साथ

Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Even mehendi did not come off my hands... I missed my husband's company.
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के अकबरपुर-अलीपुर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम कार ने साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार अलीपुर गांव निवासी दामोदर (55) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें चालक शाकिब (28) गंभीर रूप से घायल हो गया और आगरा ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। 15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


नयागांव थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि कार चालक शाकिब की लगभग 15 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। मंगलवार को देर शाम हुए सड़क हादसे ने घरवालों को झकझोर कर रख दिया है। शाकिब की मां संजीदा बेगम व पत्नी आरजू का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग कह रहे थे कि दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, उसका पति साथ छोड़ गया।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद शाकिब के घर में सभी लोग सदमे में हैं। घर में मातम सा पसर गया है। पिता सलीम ने बताया कि 28 अप्रैल को गांव की ही रहने वाली आरजू से उसका निकाह शाकिब का निकाह हुआ था। मंगलवार को वह भतीजे नदीम को साथ लेकर सराय अगहत बाजार करने जा रहा था। गांव से निकलते ही यह हादसा हो गया। जिसमें शाकिब की मौत हो गई और नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मैनपुरी में एक निजी क्लीनिक पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed