फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even before the rain waterlogging

यहां तो बारिश से पूर्व ही है जलभराव

Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
ब्यूरो,अमर उजाला एटा Updated Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Even before the rain waterlogging
गंगेश्वर कॉलोनी में नारकीय हालात हैं
 गंगेश्वर कालोनी, जहां मानसून से पूर्व ही गलियों में जलभराव की स्थिति है। यहां के बाशिंदों को प्रतिदिन जलभराव और गंदगी के बीच से ही गुजरना होता है। कई बार तो नाली का गंदा पानी लोगों के घरों तक में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि गंगेश्वर कालोनी के बाशिंदों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका ने नाला तो बनवाया लेकिन इंटरलाकिंग सड़कों निर्माण के समय अनदेखी की गई। कहीं सड़क ऊंची तो कहीं नीची। कई स्थानों पर तो नालियां सिल्ट और गंदग्री से अटी पड़ी हैं। पालिका के ठेकेदारों ने नालियां ऊंची कराने का कार्य शुरू किया लेकिन यह भी अभी तक अधूरा है। इस क्षेत्र के वार्ड नबंर 10, 11, 8 में बारिश से पूर्व ही जलभराव की स्थिति है, जिसके चलते लोगों को आवागमन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार पालिका के अफसरों से शिकायत की गई लेकिन हर बार शिकायत अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन


नालियों की काफी समय से सफाई नहीं हुई। वर्तमान में चल रहे नाली निर्माण में भी मानकों की अनदेखी की जा रही। बनने के साथ ही नालियां टूटने लगी हैं। 
शिशुभान सिंह, गंगेश्वर कालोनी वार्ड नं. 10 

जलभराव के कारण पाइप लाइन के माध्यम से होनी वाली सप्लाई से प्रदूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। बारिश से पूर्व ही हालात बदतर हो चुके हैं। पालिकाध्यक्ष कई माह पूर्व मौके पर मुआयना को पहुंचे लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर प्रदीप, गंगेश्वर कालोनी वार्ड नं. 11 

बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के निजात दिलाने के लिए पालिका हर संभव कोशिश कर रही है। नालियों को ऊंचा किया जा रहा है। सफाई कर्मियों को भी सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 
रूप किशोर कुशवाह, पालिकाध्यक्ष 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed