फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after the construction of the bypass, it seems in the city, people are worried

बाईपास बनने के बाद भी शहर में लग रहा, लोग होते हैं परेशान

Thu, 16 Jun 2022 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Even after the construction of the bypass, it seems in the city, people are worried
जीटी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से लगा जाम। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के अंदर जीटी रोड पर वाहनों की भरमार से जाम लगा रहता है। लोगों व अफसरों का मानना था कि बाईपास न होने की वजह से यह समस्या है, लेकिन जीटी रोड का अलग बाईपास बनने के बाद भी शहर के अंदर जाम की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर यातायात प्रबंधन प्रणाली तैयार नहीं कर रहे।
विज्ञापन

शहर के अंदर बेतरतीब दौड़ रहे तीन हजार ई-रिक्शे और दो हजार ऑटो बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। इनके संचालन के लिए रूट सीमा तय नहीं की गई है। हर ओर ये वाहन चल देते हैं। खासतौर से अधिक यात्रियों वाले मार्गों पर सभी की नजर रहती है। जिसके चलते जीटी रोड पर ही सबसे अधिक भीड़ लगती है। जबकि स्कूलों की छुट्टी के समय उनके आगे जाम के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

तीन महीने न चली बनी जोन व्यवस्था
दिसंबर 2017 में शहर के अंदर रूट प्लान बनाया गया था। जिसके तहत शहर को छह जोन में बांटा गया और ई-रिक्शों, ऑटो को अलग-अलग रूट बांट दिए गए। हर जोन के लिए उन्हें नंबर आवंटित किए गए। शुरुआती दौर में सख्ती भी की गई और एक-दो रिक्शा चालकों पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन बाद में चालक विरोध में लामबंद हो गए और इसमें राजनीति भी शुरू हो गई। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। जोन व्यवस्था तीन महीने भी नहीं चल सकी। इसके बाद से प्रशासन और पुलिस ने रुचि भी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed