फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after removal of code of conduct, black foil on the faces of Modi-Yogi

Etah News: आचार संहिता हटने के बाद भी मोदी-योगी के चेहरों पर काली पन्नी

Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Even after removal of code of conduct, black foil on the faces of Modi-Yogi
जैथरा। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हुई तो सरकार संबंधी लोगों के चेहरे और नाम ढकने का काम शुरू हो गया। विकासखंड क्षेत्र में भी यात्री शेड, सड़कों पर बने स्वागत द्वारों पर काली पन्नी लगाकर इन्हें ढक दिया गया। इनमें पीएम मोदी और सीएम योगी के भी चेहरे हैं। लेकिन आचार संहिता खत्म होने के बाद भी अब तक इन्हें काली पन्नी की कैद से आजाद नहीं किया गया है।क्षेत्र में कई जगह यात्री प्रतीक्षालय, महापुरुषों के नाम से स्वागत द्वार बनवाए गए हैं। इन पर मोदी-योगी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के चेहरे, नाम व भाजपा का रंग था। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अधिकारियों ने फुर्ती दिखाई और इन सबको काली पन्नी लगाकर ढकवा दिया गया। लेकिन अब तक इन्हें खोला न जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब जबकि सरकार गठन और शपथ का कार्य भी हो गया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अब तो पन्नी हटवा देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed