फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after complaining of not restoring power.

शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की।

Mon, 14 Dec 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 14 Dec 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
Even after complaining of not restoring power.
विद्युत सबस्टेशन में ओसीबी तीन दिन पहले जल गई, जिस कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा पसरा है। निगम अफसरों ने शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की। इसके चलते लोगों आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बिजलीघर में विगत 12 दिसंबर को ओसीबी जलने के कारण कस्बा सहित करीब बीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। जबकि  स्थानीय लोग लगातार पावर निगम अफसरों से शिकायत कर रहे हैं। बावजूद इसके बिजली आपूर्ति को ठीक नहीं किया जा रहा। विद्युत निगम कर्मचारी ने नाम न छापने की करने की शर्त पर बताया कि जिम्मेदार अधिकारी यानी जेई विगत 13 दिसबंर से बिजलीघर पर नहीं आया है। जेई आने पर वह ड्यूटी चढ़ाने के अलावा लॉग सीट भरकर खानापूर्ति करेगा। तीन दिन से बिजली गुल होने और कार्रवाई न होने से गुस्साए लोग आंदोलन और प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंगलवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में श्री कृष्ण गुप्ता, प्रवेश, सुनील, राजू, कमल, योगेश, नन्ने गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed