फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after 12 notices, one fourth work on U-DISE

Etah News: 12 नोटिस के बाद भी यू-डायस पर एक चौथाई काम

Sat, 06 Jan 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Even after 12 notices, one fourth work on U-DISE
एटा। जून माह से यू- डायस पोर्टल पर महानिदेशक शिक्षा द्वारा स्कूल का विवरण सहित विद्यार्थियों का विवरण व शिक्षक का विवरण मांगा है। लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित इंटर कॉलेज विवरण नहीं दे रहे हैं। विवरण देने के संदर्भ में 12 बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब तक 25 प्रतिशत काम हुआ है।
विज्ञापन


बीएसए दिनेश कुमार ने बताया यू- डायस पर स्कूली शिक्षा महानिदेशक द्वारा विद्यार्थियों की संख्या सहित शिक्षकों का विवरण व स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 1691 स्कूलों में स्कूल का विवरण सहित शिक्षकों की संख्या दे दी गई है। जबकि विद्यार्थियों की संख्या का 75 प्रतिशत कार्य पोर्टल पर पूर्ण हो चुका है। स्कूलों के प्रधानाचार्य को दो दिन में यह कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग में सिर्फ 25 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। 75 प्रतिशत कार्य अधूरा है। इसको लेकर डीआईओएस से बात की गई है। उन्होंने उसे जल्द से जल्द पूरा कराने की बात कही है। पोर्टल पर जानकारी देने के लिए 12 बार प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी प्रधानाचार्य विवरण नहीं भर रहे हैं। प्रधानाचार्यों को डीआईओएस द्वारा विवरण भरने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed