फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etawah team avenged their defeat by defeating Kanpur.

Etah News: कानपुर को हराकर इटावा की टीम ने लिया हार का बदला

Sun, 28 Dec 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Etawah team avenged their defeat by defeating Kanpur.
अलीगंज में मैच के दौरान खेलते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
अलीगंज। न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट कप टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को कानपुर और इटावा की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम को हराकर इटावा की टीम ने शुक्रवार को मैच में मिली हार का बदला लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतने पर इटावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20–20 ओवर के इस मुकाबले में इटावा के बल्लेबाजों ने संयम और सूझबूझ से पारी की शुरूआत की। शुरूआती ओवरों में बल्लेबाजों ने सिंगल-डबल रन बनाते हुए खराब गेंदों पर आकर्षक चौके-छक्के भी लगाए। कानपुर की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के जरिए इटावा पर दबाव बनाने का प्रयास किया। गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकालकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन

इटावा के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट चटकाए। चौके-छक्के लगने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले टूर्नामेंट में शनिवार को कानपुर और इटावा के बीचे खेले जाने वाले मैच में रोमांचक मुकाबले को देखने को बड़ी संख्या में खेल प्रेमी सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे। मैच का शुभारंभ भानुप्रताप सिंह राठौर ने टॉस उछालकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed