फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah voters jump in Aligarh division

अलीगढ़ मंडल में एटा के मतदाताओं की छलांग

Mon, 21 Feb 2022 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Etah voters jump in Aligarh division
एटा। विस चुनाव 2022 के लिए रविवार को हुए मतदान में एटा के मतदाताओं ने लंबी छलांग लगाई। उनकी उंगलियों से इतने वोट बरसे कि अलीगढ़ सहित मंडल के सभी जिले पिछड़ गए। अपने जिले में तो मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े, साथ ही चारों जिलों में वह सबसे ऊपर रहे।
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व और मतदान को लेकर इस बार सही मायनों में मतदाताओं के अंदर जागरूकता दिखी, जो मतदान को लेकर बेहद उत्साहित थे। इसे अधिकार के साथ ही जिम्मेदारी के रूप में लेते हुए बूथों तक पहुंचे। कतार में एक से लेकर दो घंटे तक खड़े हुए। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता लड़खड़ाते हुए और अन्य परिजन की मदद से आए, लेकिन वोट हर हाल में डालने का मानो संकल्प ले रखा था, बिना मतदान किए कदम पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन

इसी जागरूकता और जज्बे का परिणाम रहा कि जिले में मतदान का नया इतिहास बन गया। 65.78 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले, जो इससे पहले कभी नहीं डाले गए थे। यहां तक कि अलीगढ़ मंडल में भी एटा अव्वल रहा। मंडल मुख्यालय अलीढ़ में ही सबसे कम 61.37 फीसदी वोट पड़े। हाथरस दूसरे और कासगंज जिला तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल सभी जिलों का मतदान फीसद
जिला 2017 2022
एटा 64.71 65.78
अलीगढ़ 63.77 61.37
हाथरस 63.23 63.14
कासगंज 62.75 63.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed