फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young men molested the minor girl and blackmail by video in etah

Etah: घर में घुसकर 17 साल की लड़की से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बनाए संबंध, वीडियो किया वायरल

Sun, 27 Nov 2022 03:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 03:52 PM IST
सार

एटा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
two young men molested the minor girl and blackmail by video in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। कई बार संबंध बनाए। रुपयों की मांग की। न मानने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित किशोरी की मां ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली नगर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी अभिषेक मिश्रा और एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा 

इसके बाद आरोपी रुपयों की भी मांग करने लगे। किशोरी जब बार-बार बुलाने पर नहीं गई और रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो को वायरल कर दिया। आरोप है कि पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि किशोरी एक जगह टाइपिंग का कार्य करती थी, तभी युवक की मुलाकात हुई थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

महिला से दुष्कर्म की कोशिश

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। शिकायत करने पर पीटा गया। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 14 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे वह घर पर अकेली खाना रही थी। तभी गांव का आकाश आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीख-पुकार पर कई लोग आ गए, इनको देखकर आरोपी भाग गया। बताया कि जब आरोपी के घर शिकायत करने गई तो सुरजीत, संजीव, गौरव, आकाश और कामिनी ने गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। 

पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन ही मरथरा चौकी पहुंचकर लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर 10 दिन बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता थाने पर नहीं आई। एसएसपी के पास गई थी। आदेश मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed