फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two accused arrested for robbing as officers of crime branch in etah

Etah: पुलिस ने दबोचे दो शातिर लुटेरे, क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर करते थे लूट

Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात करते थे। 

विज्ञापन
Two accused arrested for robbing as officers of crime branch in etah
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है। एक पल्सर बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। जलेसर कस्बे के मोहल्ला महावीरगंज निवासी रामू ने 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा से 30 हजार रुपये निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था। तभी पल्सर (ब्लैक कलर) मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर उससे 30 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

इसौली चौराहा के पास से दबोचा 

शनिवार को जलेसर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र को सूचना मिली कि इसौली चौराहा के पास दो व्यक्ति संदिग्ध दिख रहे हैं। उनके पास काली रंग की बाइक है। सूचना पर पुलिस जा पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव गहेतू का निवासी चंद्र प्रकाश और गांव नरहुली निवासी नरेंद्र बताए। अन्य साथी गहेतू के ही मोहन का नाम भी बताया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शौक पूरे करने के लिए यह घटनाएं करते हैं। रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। असलहा का प्रयोग नहीं करते हैं। लूट की घटना के साथ ही 12 जुलाई को अवागढ़ में भारतीय स्टेट बैंक में चोरी के प्रयास की घटना को भी कबूल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस्तों पर खरीदी गई बाइक

जलेसर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने बाइक को किस्तों पर खरीदा है। यह बाइक लूटपाट की घटनाओं के लिए मोहन के नाम से खरीदी गई। जबकि इसकी किस्त चंद्रप्रकाश द्वारा भरी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed