Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah three friends death funeral 8pm liquor sale stopped

एक गांव, तीन दोस्त और तीन चिताएं: एक साथ दारू पीने के बाद गई जान, शराब के इस ब्रांड की बिक्री पर लगी रोक

Thu, 12 Nov 2026 10:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 10:04 PM IST
सार

गांव किशोरपुर में तीन युवकों की शराब पीकर मौत के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एहतियातन 8 पीएम ब्लैक ब्रांड की बिक्री 15 किलोमीटर के दायरे की दुकानों पर रोक दी गई है। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीमें दुकानों पर स्टॉक की चेकिंग कर रही हैं।
 

विज्ञापन
etah three friends death funeral 8pm liquor sale stopped
शराब पीने से गई तीन दोस्तों की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा में तीन युवकों की शराब पीने के बाद मौत से किशोरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों जिगरी दोस्तों की चिताएं पास-पास लगाई गईं। जीतू और शिवकुमार का अंतिम संस्कार सुबह किया गया। वहीं अजीत के अंतिम संस्कार पिता के नासिक से आने के बाद देर शाम किया गया। तीनों दोस्तों की चिताएं जलते देख पूरा गांव रोया।

विज्ञापन
Trending Videos

etah three friends death funeral 8pm liquor sale stopped
शराब की दुकान पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

तड़के तीन बजे गांव पहुंचा तीनों का शव
गुरुवार तड़के करीब तीन बजे तीनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुबह के सन्नाटे को चीर रही थी। दिन होते-होते आसपास के गांवों के लोग भी गांव पहुंच गए। निधौली कलां, पिलुआ, अवागढ़, जलेसर समेत कई थानों का पुलिसबल गांव में तैनात रहा। सुबह 11 बजे करीब शिव कुमार और जीतू के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाए गए। दोनों दोस्तों की पास-पास चिता लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

etah three friends death funeral 8pm liquor sale stopped
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दो दोस्तों की लाशें सुबह तो एक की शाम को जली
शिवकुमार को उसके बड़े भाई कुशलेंद्र और जीतू को भाई प्रेम चंद ने मुखाग्नि दी। अजीत के पिता चंद्रपाल नासिक में टमाटर का कारोबार करते हैं। वह दिवाली पर नहीं आए थे। बेटे की मौत की खबर पर झेलम एक्सप्रेस से वह टूंडला पहुंचे। यहां से शाम सात बजे गांव पहुंचे। बेटे को मृत हालत में देख वह फूट-फूटकर रोने लगे। यह देख सभी की आंखें नम हो गईं।

अजीत के परिवार में भाई, बहन और मां रोते-रोते बेहोश हो गए। अजीत की बहन को उठाकर भीड़ से अलग किया। मुंह पर पानी डालने पर उसे होश आया। इसके बाद वह फिर से भाई को याद कर विलाप करने लगी। देर शाम अजीत का अंतिम संस्कार किया गया। उसकी चिता भी दोनों दोस्तों के पास लगाई गई।

विज्ञापन

etah three friends death funeral 8pm liquor sale stopped
बेहोश हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

ससुरालियों ने रखी बंटवारे की बात
जीतू की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी उसके दो माह का बेटा है। अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने बंटवारे को लेकर अंतिम संस्कार में अड़चन पैदा की। इस पर पुलिस ने ससुरालीजन को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

पीएम ब्लैक ब्रांड शराब की बिक्री रोकी
गांव किशोरपुर में तीन युवकों की शराब पीकर मौत के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एहतियातन 8 पीएम ब्लैक ब्रांड की बिक्री 15 किलोमीटर के दायरे की दुकानों पर रोक दी गई है। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीमें दुकानों पर स्टॉक की चेकिंग कर रही हैं।

स्कूल में पी थी शराब
निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी अजीत, जीतू और शिवकुमार ने अपने चौथे दोस्त लोकेंद्र की बुधवार को सगाई में भाग लिया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही प्राइमरी विद्यालय के पास शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद तीनों की मौत से खलबली मच गई। पुलिस और आबकारी टीमों ने जांच की। मौके से 8 पीएम ब्लैक अंग्रेजी ब्रांड की दो बोतलें, ग्रेट ब्रांड की वोदका, मस्ती ब्रांड की देसी शराब के टेट्रा पैक और भांग के मुनक्का की पैकेट मिली हैं।

मिथाइल टेस्ट में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं
जांच में सामने आया है कि इन सभी पदार्थों के एक साथ सेवन से तीनों युवकों की तबीयत बिगड़ी और उनकी जान चली गई। घटना के बाद बुधवार की रात आबकारी विभाग के उप निदेशक ने घटनास्थल का जायजा लिया। मिथाइल टेस्ट में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हुई है और न हीं अन्य किसी व्यक्ति के मरने की बात सामने नहीं आई है। जांच होने तक निधौली कलां के मनौरा चौराहा स्थित शराब की दुकान को बंद कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित
देर रात तीनों युवकों का पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। रात में ही उनके शव गांव भेजे गए। एसएसपी डॉॅ. इलामारन जि. ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा।

खाद्य विभाग की टीम ने लिए नमूने
घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वहां युवकों ने शराब के साथ मटर वाली नमकीन का सेवन किया। टीम ने नमकीन का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है।

अंग्रेजी, देसी शराब और भांग के गोले के एक साथ सेवन से मौत होने का अंदेशा है। फिर भी एहतियातन 8 पीएम ब्रांड की शराब की बिक्री रोक दी गई है। आबकारी टीमें अन्य दुकानों की चेकिंग कर रही हैं। -डॉ. इलामारन जि. एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed