फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah Sadar: Division of Shakya voters increased the speed of the bicycle

एटा सदर : शाक्य मतदाताओं के विभाजन ने बढ़ा दी साइकिल की रफ्तार

Wed, 08 May 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Etah Sadar: Division of Shakya voters increased the speed of the bicycle
राजीव वर्मा
विज्ञापन

एटा। सपा के जातीय समीकरण की चाल मंगलवार को मतदान के दौरान काफी हद तक असरदार नजर आई। सजातीय प्रत्याशी और भाजपा के बीच शाक्य मतदाता कई जगह बंट गए। ऐसे में साइकिल की रफ्तार बढ़ती मालूम पड़ रही है। वहीं सपा समर्थक बाहुल्य इलाकों पर बंपर वोटिंग से जहां इस खेमे में उत्साह दिखा। वहीं भाजपा समर्थक बाहुल्य इलाकों में मतदान की धीमी गति से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखीं।
एटा लोकसभा क्षेत्र के तहत विधानसभा एटा सदर क्षेत्र के गांव बागवाला के मतदान केंद्र पर दोपहर 12 बजे 10-12 लोग मतदान के लिए खड़े थे। कुछ दूरी पर बने गेहूं क्रय केंद्र के पास गांव के लोग मतदान पर आकलन कर रहे थे। प्रेमचंद कह रहे थे विकास तो ठीक चल ही रहा है। इसी पर गांव के लोग मतदान कर रहे हैं। गांव के राशन डीलर मनोज भी बैठे थे। उनका कहना था कि सुरक्षा प्रमुख मुद्दा है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। बसपा को यहां अच्छा वोट मिल रहा है। यह भी माना कि शाक्य का वोट सपा में बंटा है। आनेंद्र कुमार बाेले कि सरकार के कार्यों से लोग खुश हैं। दावा किया कि भाजपा पहले और सपा तीसरे स्थान पर रहेगी।
विज्ञापन

इससे कुछ आगे गांव कंसुरी में माहौल बिल्कुल ही विपरीत नजर आया। मतदान करने के बाद महिलाएं मतदान केंद्र के बाहर बैठी बातें कर रहीं थीं। पूछने पर सरोज देवी बोलीं कि सोना बहुत महंगा हो गया। बेटे की शादी करनी है, बहू के लिए जेवर कैसे बनवाएं? यह सब ध्यान में रखकर वोट डाला है। उनकी बात खत्म होने से पहले ही विमला देवी बोल पड़ीं, दो बेटे हैं जिन्हें बीएड करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। अब बीटीसी कर रहे हैं। मीरा देवी का कहना था कि पढ़े-लिखे लड़के मजदूरी कर रहे हैं। राशन तो मिल रहा है, लेकिन पांच किलो राशन से क्या होता है? इसमें भी बाजरा बांटा जा रहा है। गर्मी में बाजरा कौन खाए? संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed