{"_id":"69e3cb892112b03edd036b91","slug":"etah-protest-woman-bill-etah-news-c-163-1-eta1003-149406-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संसद में नारी शक्ति बिल गिरने पर गुस्साई महिलाओं ने विपक्ष का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संसद में नारी शक्ति बिल गिरने पर गुस्साई महिलाओं ने विपक्ष का पुतला फूंका
विज्ञापन
अलीगंज। संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर गुस्साई महिलाओं ने शनिवार को नगला पड़ाव में प्रदर्शन करते हुए विपक्ष का पुतला फूंका। महिला आरक्षण बिल गिरने की जानकारी पर आक्रोशित महिलाएं ब्लॉक परिसर में एकत्रित हुई। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करती हुई नगला पड़ाव पहुंची।
जुलूस में चल रही महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए चल रही थीं। संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने को भाजपा की जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूुत ने बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा जनगणना के नाम पर आरक्षण टालना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा महिलाओं की यह जागरूकता समाज में बड़े बदलाव का संकेत है। आज महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतर रही हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है और इसे किसी भी हाल में रोका नहीं जाना चाहिए। विधायक सत्यपाल राठौर ने महिलाओं के समर्थन में कहा नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आरक्षण मिलने से उनकी राजनीतिक भागेदारी और मजबूत होगी। प्रदर्शन में मिथलेश, नीतू चौहान, कमलेश राजपूत, रानी, नीरज शाक्य, रेखा पटेल, शारदा गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।