फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Open lottery of 85 farmers and two FPOs, got potato seeds

एटा: 85 किसान व दो एफपीओ की खुली लॉटरी, मिला आलू का बीज

Wed, 02 Nov 2022 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Etah: Open lottery of 85 farmers and two FPOs, got potato seeds
उद्यान विभाग पर आलू बीज वितरण के लिए चलती लॉटरी प्रक्रिया। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला उद्यान विभाग में बुधवार को किसानों को आलू का बीज वितरण करने के लिए लॉटरी की प्रक्रिया की गई, जिसमें 85 किसान और दो एफपीओ (किसान उत्पादन संगठन) को लॉटरी के माध्यम से आलू का बीज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही जिला उद्यान विभाग में किसान पहुंचने लगे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एएसडीएम वेदप्रिय आर्य और एआर कोऑपरेटिव महावीर सिंह की देखरेख में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान एक डिब्बे में किसानों के नाम की पर्ची बनाकर डाली गईं। उसके बाद डिब्बे से एक-एक कर पर्चियां निकाली गईं, जिसमें 85 किसानों की लॉटरी निकली। वहीं दो किसान उत्पादन संगठन की भी लॉटरी निकली।
विज्ञापन

लॉटरी निकलने वाले किसान खुश नजर आए। गौरतलब है कि विभाग में आलू का बीज लेने के लिए करीब 275 किसानों द्वारा आवेदन किया गया था। इस दौरान उद्यान विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, रवींद्र मिश्रा, मुजीम खां समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed