फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Now the treatment of sick newborns will not have to worry

एटा: अब बीमार नवजात शिशुओं के इलाज को नहीं होना पड़ेगा परेशान

Wed, 21 Dec 2022 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Etah: Now the treatment of sick newborns will not have to worry
एटा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। नवजात अगर किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसके इलाज के परेशान नहीं होना पड़ेगा। आगरा, अलीगढ़ की दौड़ नहीं लगानी होगी। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एसएनसीयू (सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट) का संचालन शुरू कर दिया गया। एमसीएच विंग में बने एसएनसीयू वार्ड का लोकार्पण डीएम अंकित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

अभी तक प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया जाता था। इससे बच्चे के साथ-साथ उसके परिवारीजन को दिक्कत होती थी। उसे आगरा या अलीगढ़ ले जाकर इलाज कराना पड़ता था। लोगों की अब इस तरह की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एमसीएच विंग में 12 बेड का एसएनसीयू शुरू हो गया है। लखनऊ से आई टीम के अलावा आगरा मेडिकल कॉलेज से आई टीम ने व्यवस्थाओं को देखा। वार्ड में भर्ती बच्चों की देखरेख सहित अन्य मामलों की जानकारी की थी। जहां चिकित्सक अंशुल गुप्ता ने उन्हें पूरी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को डीएम ने लोकार्पण कर दिया है। जिले के लोगों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस दौरान डीएम ने विंग में अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों को बारे में जानकारी की। सर्दी से बचाव के लिए वार्ड में रूम हीटर लगाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed