फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news theft nagla premi

Etah News: सुनहरी नगर से 3 लाख के जेवर व 30 हजार रुपये चोरी

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
etah news theft nagla premi
एटा। शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर (नगला प्रेमी) में शनिवार की रात छत के रास्ते चोर मकान में घुस गए। घर वाले सोते रहे और चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 30 हजार नकदी उड़ा ले गए। रविवार की सुबह चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी रामविलास के मकान में घुसकर चोरों ने शनिवार की रात में वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने बताया कि करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। बताया कि वह अपने भाई इंद्रपाल के साथ गांव विक्रमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार की शाम को गया था।
विज्ञापन

घर पर पत्नी सुमन और भाई की पत्नी गुड्डो देवी बच्चों के साथ सोई थी। रात में छत के रास्ते से चोरों ने मकान में प्रवेश कर लिया। जिस कमरे में जेवर और नकदी रखी थी, उसमें ताला लगा था। इस ताले के कुंडे को काटकर चोरी कर ले गए। बताया कि रविवार की सुबह करीब 6 बजे पत्नी सोकर उठी तो कमरे में ताला नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद दरवाजे को खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवर व नकदी गायब थी। तब मुझे सूचना दी और इसके बाद पुलिस को खबर देकर चोरी के बारे में बताया गया। स्वॉट टीम प्रभारी सुनील कुमार यादव सर्विलांस और डॉग स्क्वाइड टीमों के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि छत के रास्ते चोरों ने मकान में घुसकर चोरी की वारदात की है। करीब 2 लाख रुपये तक की चोरी होने का अनुमान है, गृह स्वामी अधिक बता रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed