{"_id":"69d813c5cf56afbca40e0921","slug":"etah-news-teacher-beaten-etah-news-c-163-1-eta1003-148919-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल में शिक्षक ने बालिका को बेरहमी से पीटा, बाल उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल में शिक्षक ने बालिका को बेरहमी से पीटा, बाल उखाड़े
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र के गांव नगला बली में संचालित एसपीएस पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक संतोष कुमार ने कक्षा सात की बालिका नित्या को बेरहमी से पीटा। सिर के बाल पकड़कर तेजी से झिंझोड़ा जिससे उसके बाल उखड़ गए। शिक्षक की इस हरकत से बच्ची भयभीत है। उसके परिजन ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिक्षक से बातचीत कर रही है।
नगला बली के इस स्कूल में पड़ोस के गांव मायाचक निवासी अमरदीप की बेटी नित्या कक्षा तीन छात्रा है। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना है कि बुधवार को इंटरवेल में वह भोजन करने अपने घर चली गई थी। आरोप है कि घर से भोजन करके इंटरवेल समाप्त होने पर वह स्कूल पहुंच सकी।
छात्रा के घर जाने और वापस विलंब से आने पर गुस्साए शिक्षक संतोष ने कक्षा में सभी बच्चों के सामने उसको बेरहमी से पीटा और बाद में उसके बाल पकड़कर झिंझोड़ दिया। जिससे उसके सिर के बाल उखड़ गए। शिक्षक संतोष के छात्रा के प्रति किए गए इस कृत्य से बाकी बच्चे डरे-सहमे घर पहुंचे। बालिका ने घर पहुंचने पर डर की वजह से अपने परिजन को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। बच्ची को सहमा हुआ देख रात में परिजन के पूछे जाने पर बालिका ने डरते हुए अपने साथ हुए वाक्ये को बताया।
विज्ञापन
जानकारी पर बालिका की मां सरोज ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं शिक्षक संतोष का कहना है कि बच्ची अक्सर स्कूल नहीं आती है। बीच में बहाना करके चली जाती है। इसी के चलते उसके बाल पकड़ लिए थे। बाल उखाड़ने का आरोप गलत है। एसएचओ रीतेश ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।