{"_id":"6616df721ee630f61d041004","slug":"etah-news-sp-election-etah-news-c-163-1-sagr1016-115298-2024-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: अखिलेश यादव के दिग्गज सलाखों के पीछे... तो कुछ बन गए भगवाधारी; बिन खेवैया, कैसे पार होगी नैया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: अखिलेश यादव के दिग्गज सलाखों के पीछे... तो कुछ बन गए भगवाधारी; बिन खेवैया, कैसे पार होगी नैया?
Thu, 11 Apr 2024 09:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:11 AM IST
सार
Election 2024: एटा जिले में अखिलेश यादव के कुछ दिग्गज सलाखों के पीछे हैं तो कुछ भगवाधारी बन गए। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जिले में बिन खेवैया, कैसे पार होगी सपा की नैया?
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सपा के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव कड़ा इम्तिहान है। दरअसल पिछले चुनावों में अहम भूमिका निभाने वाले बड़े नाम इस बार गुमनाम हैं। कई भाजपा में शामिल हो गए तो कुछ जेल की सलाखों के पीछे हैं। ऐसे में बचे हुए कुनबे को जोड़कर चुनाव में ताकत झोंकने की कोशिश की जा रही है।लोकसभा चुनाव से काफी पहले ही सपा के खेमे में सेंध लगना शुरू हो गई थी।
जिले में सपा के बड़े नेता और मुलायम सिंह के करीबी रमेश यादव उप्र विधान परिषद के सभापति भी रहे। उनके नेतृत्व में जिले में कई चुनाव लड़े गए। हालांकि विधान परिषद सभापति कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने स्वयं की तो राजनीतिक रूप से सक्रियता लगभग खत्म कर दी। लेकिन उनके पूर्व सपा से पूर्व सदर विधायक आशीष यादव उर्फ आशू ने मार्च 2022 में सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली। पार्टी के टिकट पर एमएलसी भी चुने गए, वर्तमान में इस पद पर पार्टी के साथ हैं।