फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news shabby road awagarh

Etah News: डेढ़ किमी कच्चे रास्ते पर कीचड़ ही कीचड़, लोग परेशान

Mon, 10 Nov 2025 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
etah news shabby road awagarh
गांव नगला नया के कच्चे रास्ते पर जमा कीचड़। संवाद
अवागढ़। ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात के गांव नगला नया से कस्बे आने-जाने को दो रास्ते हैं। इसमें एक रास्ता पक्का और दूसरा रास्ता कच्चा है। कच्चे रास्ते की दूरी डेढ़ किमी है जिस पर कीचड़ जमा होने से लोग परेशान हैं। पक्के रास्ते की दूरी लगभग दोगुनी होने पर लोग कच्चे रास्ते का ही अधिक उपयोग करते हैं। बारिश में हुए जलभराव के बाद से कच्चे रास्ते पर अभी भी कीचड़ जमा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने कस्बे से नजदीक रास्ता होने पर इसके निर्माण की मांग की है। ग्राम प्रधान रोहित यादव ने कहा कच्चा रास्ता चक मार्ग है। इसका पक्का निर्माण कराना संभव नहीं है और न बजट है। फसल कटने के बाद रास्ते को दुरुस्त करा दिया जाएगा ताकि आवागमन में लोगों को असुविधा न हो।लोग बोले
विज्ञापन

दलदल के कारण यह कच्चा मार्ग लगभग बंद हो गया है। हमारी पंचायत के प्रधान या सचिव ने कभी भी इसको सही कराने की जहमत नहीं उठाई।
मानवेंद्र लोधी

पक्के मार्ग से आने-जाने में अधिक चलना पड़ता है जिससे समय भी ज्यादा लगता है। कच्चे मार्ग को ही पक्का करा दिया जाए तो गांववासियों को काफी सहूलियत होगी।
ओमप्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed